लखीमपुर: निघासन से लखीमपुर आने वाली सवारियों से बस कंडक्टर द्वारा अधिक किराया वसूलने का विरोध करने पर की अभद्रता
निघासन से लखीमपुर शहर आने वाले यात्रियों के साथ कंडक्टर द्वारा अभद्रता का मामला गुरुवार को सामने आया है। प्राइवेट बस में सवारी करने वाली यात्री शुभी गुप्ता ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर मामले की शिकायत की है। आप है कि बस कंडक्टर ने पहले टिकट नहीं दिया टिकट मांगने पर अधिक किराया मांगने लगा। जिसका विरोध करने पर बस कंडक्टर ने यात्रियों के साथ अभद्रता की है।