शामली: शामली के कुड़ाना मार्ग पर नदी पुल पर पलटा छोटा हाथी वाहन, बाइक को भी चपेट में लिया
Shamli, Shamli | Jul 3, 2026 शुक्रवार की शाम 7 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली के कुड़ाना रोड स्थित नहर पुल पर एक अनियंत्रित छोटा हाथी वाहन ने बाइक पर सवार कुड़ाना निवासी ब्रजपाल और राजकुमार को टक्कर मार दी, जिसके चलते दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और छोटा हाथी भी अनियंत्रित होकर नदी पुल पर ही पलट गया, जिसके चलते मौके पर जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाया।