रानीगंज नगर पंचायत के कई वार्डों में जलजमाव की समस्या लगातार गंभीर बनी हुई है। हल्की बारिश होते ही बंगाली टोला सहित कई मोहल्लों की गली-सड़कों पर पानी भर जाता है, जिससे पूरा इलाका झील जैसा नजर आने लगता है। स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।