खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर पंचायत अंतर्गत मोहनपुर गांव स्थित तीन बटिया के पास बरगद पेड़ के समीप अज्ञात अपराधियों ने बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान बाड़ा वार्ड संख्या दो निवासी योगेंद्र पासवान के करीब 22 वर्षीय पुत्र प्रियांशु राज के रूप में हुई है। प्रियांशु राज दरभंगा स्थित एक बीएससी नर्सिंग संस्थान में अध्ययनरत था।