अररिया: कोसकीपुर में एक अनियंत्रित बाइक सवार ने सड़क पार कर रही दो महिलाओं को मारी टक्कर, हादसे में तीन लोग घायल
Araria, Araria | Jan 11, 2025 सदर प्रखंड क्षेत्र के कोसकीपुर में एक अनियंत्रित बाइक सवार ने सड़क पार कर रहीं दो महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में बाइक सवार सहित दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई. घायलों को तुरंत स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से सदर अस्पताल अररिया लाया गया.