अररिया: बेलवारी गांव में मकई के खेत में पशु जाने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट, तीन लोग घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Jan 10, 2025 पलासी प्रखंड क्षेत्र के बेलवारी गांव वार्ड संख्या 13 में मकई के खेत में पशु जाने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से शुक्रवार को शाम 6:00 के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में तीनों घायल का इलाज किया जा रहा है.