अररिया: अररिया में बिजली संकट, 22 अप्रैल को इन इलाकों में 4-5 घंटे बिजली गुल, उपभोक्ता रहें सावधान
Araria, Araria | Apr 22, 2026 अररिया में बिजली विभाग ने आम उपभोक्ताओं के लिए सूचना जारी की है। जिसमें बताया गया है कि 22 अप्रैल दिन बुधवार को दो प्रमुख 33 केवी फीडरों में मेंटेनेंस कार्य होने के कारण कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने दैनिक कार्य सुबह जल्दी निपटा लें, ताकि बिजली कटौती से कोई परेशानी न हो।