नवाबगंज: सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर एनआईसी में जागरूकता गोष्ठी, अधिकारियों व छात्रों को दी गई साइबर सुरक्षा की जानकारी
बाराबंकी में सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर एनआईसी सेंटर में एक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 80 अधिकारी और जीआईसी इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। गोष्ठी का उद्देश्य सुरक्षित, जिम्मेदार और नैतिक इंटरनेट उपयोग को बढ़ावा देना रहा।