बालोद: तांदुला नदी में चल रहे अतिक्रमण कार्रवाई का विरोध करने वाले 8 CKS कार्यकर्ता भेजे गए जेल, जमानत लेने से कर दिया इंकार
Balod, Balod | May 24, 2026 रविवार को बालोद मुख्यालय से लगे सिवनी तांदुला नदी किनारे प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। विरोध प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए कार्यकर्ताओं और किसानों को शाम करीब 4 बजे एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया।