सिंघवारा: ऑपरेशन मुस्कान की बड़ी सफलता: सिंहवाड़ा थाना ने गुम मोबाइल बरामद कर असली मालिक को लौटाया,पुलिस की तत्परता से पीड़ित
सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र में “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। गुम हुए एक मोबाइल फोन को सिंहवाड़ा थाना की पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बरामद कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोबाइल गुम होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान एवं छानबीन शुरू की। लगातार प्रयास के बाद मोबाइल को बरामद कर लिया गया।