गोरखपुर: GM रेलवे ऑफिस के पास जर्जर इमली का पेड़ गिरने से बड़ा हादसा, एक की मौत, पत्रकार घायल
रेलवे जीएम ऑफिस के रास्ते बाइक से अपने घर जा रहे,दो लोगो पर पुराना जर्जर इमली का पेड़ अचानक गिर गया।जिसमें बाइक चला रहे व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई।जबकि बाइक के पीछे बैठे पत्रकार प्रमोद पाल भी चोटिल हो गए।इस दौरान उनको अंदरूनी चोटे आई हैं।और उनका इलाज चल रहा है।घटना जीएम ऑफिस रेलवे के सामने उस समय हुई जब दोनों एक ही गाड़ी से घर जा रहे थे।