श्रीडूंगरगढ़: सोनियासर ऊंचाइडा में आवारा कुत्तों के हमले में 16 बकरियों की हुई मौत
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव सोनियासर ऊंचाइडा में आवारा कुत्तों के झुंड ने पशुपालक को बड़ा नुकसान पहुंचाया। पशुपालक हीरालाल मेघवाल, जो बारानी खेत में ढाणी बनाकर भेड़-बकरियां पालकर गुजारा करता है, शनिवार को एक विवाह में गया था। इस दौरान उसने अपने रेवड़ को पड़ोसी छोटूराम मेघवाल के खेत में बनी कच्ची झोंपड़ी में बांध दिया। रात में कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया