चैनपुर: चैनपुर पनेरीबांध गांव में आगजनी पीड़ितों को हर संभव सहायता दिलाई जाएगी: किशोर पांडेय
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता किशोर कुमार पांडेय ने बुधवार दोपहर 1 बजे चैनपुर थाना क्षेत्र के पनेरीबांध गांव में हुई आगजनी की घटना के बाद प्रभावित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने पीड़ितों का हौसला बढ़ाते हुए भरोसा दिलाया कि हर संभव सहायता दिलाई जाएगी तथा प्रशासन से समन्वय कर उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।