अरवल: नहर में पलटी टाटा सफारी, चार युवकों की दर्दनाक मौत
Arwal, Arwal | Jun 8, 2026 सदर थाना क्षेत्र के गांधी मैदान के समीप देर रात एक भीषण सड़क हादसे में टाटा सफारी नहर में पलट जाने से चार युवकों की डूबकर मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। जानकारी के अनुसार वाहन पटना की ओर जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सड़क किनारे नहर में जा गिरी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।