बरकट्ठा: बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र में मुहर्रम का पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में अकीदत के साथ मनाया गया
बरकट्ठा. प्रखंड क्षेत्र में मुहर्रम का पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में अकीदत के साथ मनाया गया. कोनहरा हाई स्कूल रैनटांड़ मैदान में शुक्रवार को मुहर्रम की दशमी पर भव्य मेले का आयोजन किया गया. इसमें आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. दशमी के अवसर पर निकाले गए जुलूस में बरकट्ठाडीह, कोनहरा मजार शरीफ, बरकट्ठा, कोनहराखुर्द, कोषमा और बरवां गांव के