चंदौसी: चंदौसी मैं भीष्ण गर्मी में समाजसेवियों ने वितरित किया ठंडा और शीतल शरबत बढ़ते तापमान में राहगीरों को मिली राहत
चन्दौसी में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच समाजसेवियों द्वारा लोगों को राहत पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया जा रहा है। तहसील रोड पर समाजसेवी ने राहगीरों, मजदूरों और बाजार आने-जाने वाले लोगों को ठंडा शर्बत और मीठा पानी रविवार दोपहर 2:00 बजे से करीब वितरित किया। तेज धूप और बढ़ते तापमान में लोगों ने ठंडा जल पीकर राहत महसूस की और इस पहल की जमकर सराहना की।