राजातालाब: राजातालाब में कपड़े के गोदाम में लगी आग, लाखों रुपए का सामान जलकर हुआ राख
वाराणसी के राजातालाब में गुरुवार सुबह लगभग 11 बजे एक कपड़े के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने से लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।