बेगूसराय: ITI कैंपस में जिला नियोजन कार्यालय द्वारा निःशक्तजनों के लिए रोजगार शिविर आयोजित, 03 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
जिला नियोजनालय द्वारा संयुक्त श्रम भवन आईटीआई कैंपस में निःशक्तजनों के लिये जॉब कैम्प का आयोजन गुरुवार की दोपहर 03:00 बजे किया गया. जहां तीन रिक्तियों के विरुद्ध तीन अभ्यर्थियों का साक्षात्कार उपरांत स्थल पर चयन किया गया. इस बात की जानकारी जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेश ने दी. उन्होंने बताया कि जॉब कैम्प में कुल 59 अभ्यर्थी शामिल हुए.