श्रीडूंगरगढ़: श्रीडूंगरगढ़ में टैंकर की टक्कर से ऊंटगाड़ी हादसे का शिकार, ऊंट की मौत, चालक घायल
बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में स्टेट हाईवे-6 पर रविवार को एक तेज रफ्तार टैंकर की टक्कर से ऊंटगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में ऊंट की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ऊंटगाड़ी चालक हंसराज कुम्हार गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार दुर्घटना आड़सर बस स्टैंड के पास हुई। हंसराज डेयरी में दूध देकर लौट रहे थे। इसी दौरान सरदारशहर की ओर से आए एक कथित