आंवला: आंवला की कान्हा गौशाला में केबिनेट मंत्री ने गोवर्धन पूजा की, गायों के संरक्षण-संवर्धन के लिए सरकार तत्पर
Aonla, Bareilly | Oct 22, 2025 आंवला में बुधवार को सुबह साढे ग्यारह बजे गोवर्धन पूजा का पर्व उत्साह और भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कान्हा गौशाला में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंत्री धर्मपाल सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के आवाहन पर यह पर्व सभी गौशालाओं में विशेष रूप से आयोजित किया जा रहा है।