बड़वाह ब्लॉक के जाट बाहुल्य क्षेत्र ग्राम काटकूट में एक युवा सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रहलाद जाट ने गौसेवा के प्रति अनूठी पहल करते हुए समाज के सामने प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने न केवल गौमाता के सम्मान का बीड़ा उठाया है, बल्कि मृत गौवंश को लावारिस छोड़ने की प्रवृत्ति पर भी लोगों को जागरूक करने का कार्य शुरू किया है।