गाण्डेय: सदर प्रखंड के भोरंडीहा स्थित रेवंता स्टील प्लांट द्वारा जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित
Gandey, Giridih | Apr 27, 2026
सदर प्रखंड के भोरंडीहा स्थित रेवंता स्टील प्लांट के द्वारा सोमवार को 11 बजे से जनसुनवाई कार्यक्रम किया गया। इस जनसुनवाई में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ साथ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी भी मौजूद रहे।वहीं मौके पर उपस्थित स्थानीय लोगों के साथ कई जनप्रतिनिधि भी उपस्थित होकर अपनी अपनी बात रखी।इस दौरान इलाके में प्रदूषण फैलने का मुद्दा छाया रहा।