मेदिनीनगर (डालटनगंज): मुआवजे को लेकर चियांकी में बवाल, ग्रामीणों और प्रशासन में झड़प, पथराव में पुलिसकर्मी समेत कई घायल ईलाज जारी
मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के चियांकी में गुरुवार सुबह करीब 9बजे फोरलेन हाईवे निर्माण को लेकर प्रशासन और ग्रामीणों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। मुआवजा नहीं मिलने के विरोध में ग्रामीणों ने निर्माण कार्य का विरोध किया, जिसके दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद पथराव शुरू हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि उचित मुआवजा दिए बिना ही उनके घरों को तोड़ा जा