नावानगर प्रखंड अंतर्गत बासुदेवा बाजार में लगातार हुई दो बड़ी चोरी की घटनाओं का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में दो नाबालिग चोरों को हिरासत में लेकर पुलिस ने उन्हें जुबेनाइल कोर्ट भेज दिया है। एसडीपीओ पोलत्स कुमार द्वारा यह प्रेस विज्ञप्ति शुक्रवार की सुबह 9 बजे जारी हुई है।