महसी: चमारन पुरवा में अज्ञात कारणों से लगी आग, तीन मकान और पशु शेड जलकर राख, नगदी सहित गृहस्थी भी जली
खैरीघाट थाना क्षेत्र के बल्दूपूरवा ग्राम पंचायत के चमारन पुरवा में अचानक आग लग गई। आग ने तीन मकानों और एक पशु शेड को अपनी चपेट में लेकर पूरी तरह जलाकर राख कर दिया। इस हादसे में अमिरका, मुनेश्वर और राम नरेश के घरों का सारा सामान व खाद्यान्न नष्ट हो गया। अमिरका के लगभग 30 हजार रुपये नकद व इंजन सेट, जबकि राम नरेश के करीब 20 हजार रुपये भी आग में जल गए।