नानपारा: रुपईडीहा आईसीपी में क्लीयरिंग एजेंटों और ट्रक चालकों की हड़ताल, प्रबंधन पर मनमानी का आरोप
भारत-नेपाल सीमा पर स्थित एकीकृत चेक पोस्ट (आईसीपी) रुपईडीहा में व्याप्त विभिन्न समस्याओं को लेकर कस्टम हाउस एजेंटों, क्लीयरिंग एजेंटों तथा ट्रक चालकों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। प्रदर्शनकारियों ने सीमा शुल्क आयुक्त को पत्र भेजकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया और समाधान होने तक हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दी है।