गुण्डरदेही: खरीफ 2026: धान की जगह नई फसल पर किसानों को 15,000 रुपए प्रति एकड़ सहायता
छत्तीसगढ़ सरकार ने खरीफ वर्ष 2026 में धान के बदले दलहन, तिलहन, मक्का, कोदो-कुटकी, रागी और कपास उगाने वाले किसानों को प्रति एकड़ 15,000 रुपए की सहायता देने का फैसला किया है। पहले से इन फसलों पर खेती करने वालों को 10,000 रुपए प्रति एकड़ की राशि मिलेगी।