दरभंगा: यात्री-नागार्जुन की 115वीं जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि, मैथिली को जनगणना में दर्ज कराने का आह्वान
विद्यापति सेवा संस्थान व विश्वविद्यालय मैथिली विभाग के संयुक्त आयोजन में वक्ताओं ने जनकवि के विचारों को अपनाने पर दिया जोर दरभंगा, प्रतिनिधि: जनकवि बैद्यनाथ मिश्र ‘नागार्जुन’ की 115वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को विद्यापति सेवा संस्थान एवं विश्वविद्यालय मैथिली विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।