अररिया: अररिया में सोलर लोन मेला का आयोजन, 6% से कम ब्याज पर लोन और भारी सब्सिडी के साथ लगवाएं छत पर सोलर पैनल
Araria, Araria | Apr 15, 2026 प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरेलू उपभोक्ताओं को छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए बैंकों से 6 प्रतिशत से भी कम ब्याज दर पर आसान लोन उपलब्ध है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए गुरुवार, 16 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे अररिया समाहरणालय परिसर के डीआरडीए सभागार में सोलर लोन मेला का आयोजन किया जा रहा है।