परबत्ता: परबत्ता बाजार में गुमटी दुकान में आग, दुकानदार को हजारों का नुकसान, अज्ञात तत्वों ने दिया घटना को अंजाम
परबत्ता बाजार में शनिवार देर रात एक गुमटी दुकान में आगजनी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा लगाई गई आग में स्थानीय दुकानदार किशोर मंडल की दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गई, जिससे उन्हें हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। यह घटना परबत्ता थाना क्षेत्र के दक्षिणी इंदिरा नगर-रूपौली मुख्य सड़क चौक के पास हुई। बताया जाता है कि देर रात बाजार