सरायरंजन: मुसरीघरारी नगर पंचायत में जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से मामूली बारिश में भी होता है भीषण जल जमाव
मुसरीघरारी चौराहे के समीप भीषण जल जमाव का नजारा देखने को मिलता है ।बताया जाता है कि जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने की वजह से बारिश होते ही भी भीषण जल जमाव होता है जो कई दिनों तक जमा रहता है। स्थानीय लोगों को इससे काफी परेशानी होती है वहीं दुकानदारों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।