बिक्रमगंज: विक्रमगंज अनुमंडल के छात्रों का जलवा, चंदा कुमारी टॉप-10 में, प्रियांशु राज ने भी बढ़ाया मान
विक्रमगंज अनुमंडल के छात्रों ने मैट्रिक परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन कर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। आज रविवार को करीब 2 बजे क्षेत्र के जनता हाई स्कूल तेजुअज की छात्रा चंदा कुमारी ने 482 अंक हासिल कर राज्य में 9वां रैंक प्राप्त किया और टॉप-10 में जगह बनाई। उनकी इस उपलब्धि से इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई ।