घंसौर: बिनोरी-बंजारी मार्ग पर क्षतिग्रस्त सड़क बनी हादसों का कारण
Ghansaur, Seoni | Jun 13, 2026 बिनोरी-बंजारी मार्ग पर क्षतिग्रस्त सड़क बनी हादसों का कारण घंसौर तहसील के बिनोरी-बंजारी मुख्य मार्ग पर एलएनटी कंपनी द्वारा पाइपलाइन बिछाने का कार्य किए जाने के बाद सड़क को क्षतिग्रस्त हालत में छोड़ दिया गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कार्य पूरा होने के बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई, जिससे मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे और उबड़-खाबड़ स्थिति बनी हुई