शहपुरा: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा में पल्स पोलियो अभियान को लेकर आशा कार्यकर्ताओं कि बैठक हुई आयोजित, दी गई जानकारी
शहपुरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पल्स पोलियो अभियान को लेकर आशा कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार दोपहर 3:00 बजे आयोजित किए गए जहां आशा कार्यकर्ताओं को पल्स पोलियो अभियान को लेकर जानकारी देते हुए वैक्सीन का वितरण किया गया। दरअसल 28 जून से 30 जून तक पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा जिसको लेकर आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करते हुए वैक्सीन का वितरण किया गया ।