कर्वी: चित्रकूट कलेक्ट्रेट सभागार में गौ सेवा के अध्यक्ष ने कहा, ऑर्गेनिक खेती से लोगों को मिलेगा रोजगार
चित्रकूट कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार शाम करीब 4 बजे, यूपी गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि योगी सरकार बनने के बाद, गौ तस्करी पर पूर्ण विराम लगा है। प्रदेश में 7716 गौ संरक्षण केंद्र संचालित हैं, जहां 12 लाख से अधिक गोवंश संरक्षित हैं। जैविक खेती से किसानों और युवाओं को ,गांव में ही रोजगार मिलने की बात भी कही।