मंडला: भगवान महावीर जयंती पर जैन समाज के युवाओं ने की भव्य महाआरती, समाज के लोगों का किया सम्मान
Mandla, Mandla | Mar 31, 2026 महावीर जयंती के पावन अवसर पर जैन समाज ने दो दिवसीय विभिन्न कार्यक्रम किए। मंगलवार 8 बजे महाआरती व भजन संध्या का आयोजन किया। इस दौरान भगवान महावीर की आरती के साथ श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए और पूरे वातावरण में धार्मिक उल्लास देखने को मिला। आयोजन शान्तिनाथ दिगंबर जैन मंदिर पड़ाव में किया गया, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।