बयाना: विश्व पर्यावरण दिवस पर नवजात बालिकाओं के नाम लगाए पौधे, श्रीपथ समिति और नपा ने शुरू किया पौधारोपण अभियान
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को बयाना क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण और 'बेटी बचाओ' का संदेश दिया गया। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर की 'रालसा वन एवं बालिका वर्ष योजना' के तहत बयाना की ग्राम पंचायत बंध बारैठा में नवजात बालिकाओं के नाम पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।