पूसा: केसीसी लोन मामले में वारंट जारी होने पर वैनी थाने की पुलिस ने गोपालपुर गांव के दो लोगों को किया गिरफ्तार
समस्तीपुर जिले के वैनी थानाध्यक्ष ने बताया की ठहरा गोपालपुर गांव के रहने वाले शमीम एवं दिनेश ठाकुर ने ग्रामीण बैंक पूसा से केसीसी लोन लिया था। पैसा जमा नही करने के कारण दोनों के खिलाफ वारंट निकला था। शुक्रवार शाम 6:00 बजे दोनों को गिरफ्तार कर अनुमंडल न्यायालय भेजा गया है।