पूसा: जान घाट के पास टेंपो से गिरकर एक युवक हुआ जख्मी, इलाज के लिए लाया गया सदर अस्पताल, डॉक्टर ने किया मृत घोषित
वैनी थाना क्षेत्र के गंगापुर के रहने वाले संजय कुमार ने बताया कि अपने भाई एवं गांव के कुछ लोगों को लेकर पूसा रैली में गए थे। वापस नौ लोगों को लेकर अपने घर आ रहे थे। उनका भाई गुंजय कुमार टेंपो के पीछे लटका हुआ था। जानघाट के पास वह टेंपो से गिर गया।इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना गुरुवार 3:00 की बताई गई है।