रमकंडा: कुटी में आंगनबाड़ी केंद्र खोलकर घर गई सेविका, मुखिया की मौजूदगी में ग्रामीणों ने केंद्र किया बंद
रमकंडा प्रखंड के हरहे पंचायत अंतर्गत कुटी गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-15 में अनियमितता को लेकर बुधवार सुबह ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। पंचायत के मुखिया श्रवण प्रसाद कमलापुरी की मौजूदगी में ग्रामीणों ने केंद्र को बंद कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि केंद्र का संचालन मनमाने ढंग से किया जा रहा है। बुधवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे केंद्र खुला मिला, लेकिन