औरैया: समाजसेवी संवेदना ग्रुप ने गांव नौली में ग्रामीणों संग मनाया नव वर्ष, खाद्य सामग्री की वितरित
बुधवार दोपहर करीब दोपहर 12 बजे समाजसेवी संस्था संवेदना ग्रुप ने कैलंडर नव वर्ष को अलग तरह से मनाया। संवेदना ग्रुप द्वारा शहर से लगभग 18 km दूर यमुना नदी के किनारे स्थित नौरी गांव में ग्राम वासियों के साथ सेलिब्रेट करके नववर्ष की शुरुआत की। इस गाँव में एक भी घर पक्का नहीं है। आज भी लोग घास - फूस की झोपडी बना कर प्रत्येक मौसम में जीवन यापन कर रहे हैं।