घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी में एबीवीपी का उग्र प्रदर्शन, आरोपियों का पुतला दहन कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई फांसी की सजा देने मांग
राजस्थान में मासूम बालिका के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना के विरोध में बुधवार को घोड़ाडोंगरी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने उग्र प्रदर्शन किया। घटना को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। उन्होंने नगर में नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया तथा आरोपियों का पुतला दहन कर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की।