नबीनगर: काड़ी से SC/ST अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
नवीनगर प्रखंड के टण्डवां थाना काण्ड सं-93/25 के एससी एसटी अभियुक्त काड़ी निवासी कृष्णा सिंह के पुत्र ज्ञानु सिंह उर्फ प्रिन्स कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। थाना अध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि एससी एसटी मामले में अभियुक्त काफी दिनों से फरार चल रहा था जिसे घर से ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।