इगलास: इगलास कोतवाली क्षेत्र के हाथरस रोड स्थित गांव पहाड़ीपुर पर अनियंत्रित मैक्स चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर
Iglas, Aligarh | Apr 4, 2026 इगलास। हाथरस रोड पर बाइक व मैक्स गाड़ी की भिडंत हो गई जिसमें बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला हॉस्पीटल के लिए रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि शनिवार को एक बाइक सवार व्यक्ति इगलास से हाथरस की ओर जा रहा था। वहीं हाथरस से इगलास की ओर मैक्स लोडर गाड़ी आ रही थी। दोनों वाहनों में पहाड़ीपुर पर हुई भिड़ंत।