धमतरी: टोल प्लाजा के पास मोटरसाइकिल सवार को ट्रक ने मारी ठोकर, इलाज के दौरान हुई मौत
जिला अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बगौद निवासी लखन लाल भार्गव 16 अप्रैल को ग्राम मरौद गया था। वापस आते समय टोल प्लाजा के पास ट्रक ने ठोकर मार दिया। जिसे इलाज के लिए धमतरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहाँ इलाज के दौरान शनिवार की शाम उसकी मौत हो गई। आज रविवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव उनके परिजन को सौप दिया गया है।