डुंडा: भटवाड़ी में केंद्रीय विद्यालय खोलने की 6 दिनों से जारी मांग, ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा
उत्तरकाशी के भटवाड़ी में केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग को लेकर 6 दिनों से प्रदर्शन जारी है। उत्तराखंड क्रांति दल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है और अस्थाई विद्यालय शुरू करने का सुझाव दिया है। प्रशासन की देरी से आंदोलन तेज होने की चेतावनी भी दी गई है।