सिवनी: एमपी स्टेट किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में सिवनी का शानदार प्रदर्शन, 4 स्वर्ण सहित 7 पदक जीते
Seoni, Seoni | May 12, 2026 इंदौर में आयोजित द्वतीय एमपी स्टेट किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 में सिवनी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 गोल्ड, 2 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज सहित कुल 7 पदक जीते। मंगलवार को बताया गया कि अथर्व कौरव, प्रद्युम्न उईके, अनुप्रिया कौरव और धैर्य विश्वकर्मा ने जिले का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जनप्रतिनिधियों और खेल अधिकारियों ने बधाई दी।