लोहरदगा: सरहुल की खुशियों के बीच दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार ने दो युवक और एक बुजुर्ग को टक्कर मारी, घुटने की हड्डी चकनाचूर
जानकारी के अनुसार बगरू में सरहुल पर्व मनाया जा रहा था। इसी दौरान पतरातु महुआ टोली निवासी स्व. बिरसा उरांव के 50 वर्षीय पुत्र शनिचरवा उरांव सरहुल देखने के लिए पतरातु बड़का टोली के दो युवकों के साथ बाइक पर जा रहे थे। तभी भूषाड–कोर्कोटा रोड पर एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शनिचरवा उरांव के घुटने की हड्डी चकनाचूर हो गई।