लोहरदगा: लोहरदगा में बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, दो थाना क्षेत्रों में 9 उपभोक्ता पकड़े गए
लोहरदगा। बिजली चोरी के खिलाफ लोहरदगा बिजली विभाग द्वारा सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान कैरो और सदर थाना क्षेत्र में अवैध रूप से बिजली का उपयोग कर रहे कुल 9 उपभोक्ताओं को पकड़ा गया और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की गई।बुधवार शाम 5:00 बजे सहायक विद्युत अभियंता अज्जू कच्छप ने स्पष्ट किया है कि आगे भी बिजली चोरी के खिलाफ अभियान जारी रहेगा