लोहरदगा: नशे में बाइक चलाना पड़ा भारी, युवक सड़क पर गिरकर घायल, अस्पताल में उपचार से इनकार कर हुआ फरार
लोहरदगा थाना क्षेत्र के रघु टोली में बुधवार शाम नशे में बाइक चला रहे एक युवक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घायल युवक की पहचान शतीस उराँव, पिता बंदे उराँव, निवासी रघु टोली के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों द्वारा उसे तत्काल इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल लाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक नशे की हालत में बाइक चला रहा था